अगर आप कम बजट में अपने घर के लिए 32-इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Xiaomi का यह मॉडल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फिलहाल Xiaomi Smartchoice F Series 32-inch HD Ready Smart LED Fire TV को Amazon पर Mega Festival Deal के तहत 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी एमआरपी 24,999 रुपये है, ऐसे में ग्राहकों को टीवी की कीमत पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर इस डील को और किफायती बनाया जा सकता है।
SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 600 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 374 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहक इसे 439 रुपये प्रतिमाह से शुरू होने वाली EMI पर भी खरीद सकते हैं। चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर No Cost EMI का विकल्प उपलब्ध है, जबकि बिजनेस ग्राहकों के लिए GST इनवॉइस की सुविधा भी दी जा रही है।
शाओमी Smart Fire TV के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें –
तो टीवी में 32-इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले HDR और HLG को सपोर्ट करता है। साथ ही, बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Vivid Picture Engine दिया गया है। यह टीवी रोजाना टीवी शो, न्यूज, फिल्में और दूसरे वीडियो कंटेंट देखने के लिए उपयोगी हो सकता है।
इस Xiaomi Smart TV की खासियत इसका Fire TV प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से यूजर्स टीवी पर Prime Video, Netflix,JioHotstar और YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसके ऐप स्टोर पर 12,000 से ज्यादा ऐप्स उपलब्ध हैं। टीवी के साथ Alexa वॉयस रिमोट मिलता है, जिससे वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च करना और टीवी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
इसमें DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन का फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स टीवी की होम स्क्रीन से DTH चैनलों और OTT ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, साउंड के लिए टीवी में 20W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। यह Dolby Audio, DTS-HD और DTS Virtual टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। ऐसे में टीवी शो, फिल्में और अन्य वीडियो देखते समय बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। छोटे कमरे या बेडरूम में सामान्य इस्तेमाल के लिए इसका इन-बिल्ट साउंड सिस्टम उपयोगी हो सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें –
तो इस टीवी में दो HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट मिलते हैं। HDMI पोर्ट की मदद से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं, जबकि USB पोर्ट के जरिए पेन ड्राइव या हार्ड ड्राइव जोड़ी जा सकती है। इसके अलावा, टीवी में बिल्ट-इन Wi-Fi और Bluetooth का सपोर्ट मिलता है।
कुल मिलाकर देखें, तो Amazon पर यह स्मार्ट टीवी 12,499 रुपये में मिल रहा है। टीवी की कीमत पर करीब 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। साथ ही, SBI कार्ड ऑफर और Amazon Pay ICICI कार्ड कैशबैक की पात्रता पूरी होने पर अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। टीवी के साथ एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दी जा रही है। खरीदारी से पहले Amazon पर उपलब्ध कीमत, बैंक ऑफर और उनकी शर्तों को जरूर चेक कर लें।









