Friday, October 9, 2026
Homeराष्ट्रीयRailway news: हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर समेत इन रूटों की 6 ट्रेनें...

Railway news: हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर समेत इन रूटों की 6 ट्रेनें 10 अक्टूबर को रहेंगी रद्द

जबलपुर. नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर 2026 को संभावित अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. इसके अंतर्गत हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली पांच ट्रेनें तथा सोगरिया से नई दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन सहित कुल छह ट्रेनें 10 अक्टूबर को एक दिन के लिए निरस्त रहेंगी.

उल्लेखनीय है कि पमरे सहित जबलपुर से 9 अक्टूबर को अचानक रेल प्रशासन ने निजामुद्दीन जाने वाली कई गाडिय़ां रद्द कर दी थीं. जिसके चलते रैक की अनुपलब्धता के चलते वापसी में ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा. इसी कारण से 10 को वहां से ट्रेनें नहीं चलेगी, जिस कारण 11 अक्टूबर को जबलपुर ट्रेन नहीं आयेंगी.

निरस्त रहने वाली ट्रेनों का विवरण

इनमें गाड़ी संख्या 22182 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन–कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

Related Articles

Latest News