Skoda Auto India ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Skoda Kodiaq को लेकर एक अहम रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने फ्रंट सीट के इनर फ्रेम में संभावित खराबी के चलते 221 यूनिट्स को वापस मंगाने का फैसला किया है। ये सभी गाड़ियां 10 मार्च से 8 दिसंबर 2025 के बीच निर्मित की गई थीं।
What is the problem?
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफ्रेक्चर्स की वेबसाइट के मुताबिक, प्रभावित वाहनों में फ्रंट सीट फ्रेम का किनारा साइड एयरबैग के सही तरीके से काम करने में बाधा डाल सकता है।
ऐसे में दुर्घटना के दौरान एयरबैग की प्रभावशीलता कम हो सकती है, जिससे यात्रियों को चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है।
company move
कंपनी ने इस खामी को गंभीरता से लेते हुए रिकॉल प्रक्रिया शुरू की है। प्रभावित ग्राहकों से संपर्क कर उनके वाहनों की जांच और जरूरी मरम्मत की जाएगी, ताकि सुरक्षा से जुड़ा कोई जोखिम न रहे।
Features of SUV
भारत में स्कोडा कोडियाक को अप्रैल 2025 में दूसरी पीढ़ी के रूप में लॉन्च किया गया था। इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। यह SUV शुरुआत में तीन-रो सीटिंग लेआउट के साथ Sportline और Selection L&K ट्रिम्स में पेश की गई थी। बाद में कंपनी ने दो-रो सीटिंग वाली Lounge ट्रिम को भी लाइनअप में शामिल किया।
price and competition
भारत में स्कोडा कोडियाक की एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपये से शुरू होकर 45.95 लाख रुपये तक जाती है। अपने सेगमेंट में यह Volkswagen Tayron जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देती है।
कुल मिलाकर, यह रिकॉल दिखाता है कि ऑटो कंपनियां अब सेफ्टी को लेकर ज्यादा सतर्क हो रही हैं और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं।









