Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologySUV Comparison Shorts: महिंद्रा XUV 3XO vs मारुति ब्रेजा – इंजन, कीमत...

SUV Comparison Shorts: महिंद्रा XUV 3XO vs मारुति ब्रेजा – इंजन, कीमत और फीचर्स में कौन बेस्ट?

दोनों SUVs दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ आती हैं, लेकिन अपनी-अपनी खासियतों के कारण अलग-अलग तरह के ग्राहकों को पसंद आती हैं।

Engine and Performance

Mahindra XUV 3XO में 1.2L टर्बो पेट्रोल, 1.2L TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसका TGDi इंजन ज्यादा पावरफुल है, जबकि डीजल वेरिएंट 300 Nm टॉर्क के साथ मजबूत परफॉर्मेंस देता है। माइलेज लगभग 18–21 km/l तक रहता है।

वहीं Maruti Brezza में 1.5L K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS पावर और 136.8 Nm टॉर्क देता है। यह SUV बेहतर माइलेज के साथ करीब 19.8 km/l तक का एवरेज देती है।

Features and Technology

फीचर्स की बात करें तो  XUV 3XO काफी एडवांस है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Level-2 ADAS, Alexa सपोर्ट और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। दूसरी ओर, Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

price and value

Mahindra XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये से शुरू होकर 14.55 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Maruti Brezza की कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक है।

Which SUV is better?

ग्राहक अगर  ज्यादा पावर, डीजल ऑप्शन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो XUV 3XO बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं बेहतर माइलेज, भरोसेमंद ब्रांड और कम मेंटेनेंस के लिए Brezza एक अच्छा विकल्प साबित होती है।

Related Articles

Latest News