Sunday, September 27, 2026
HomeTechnologyVivo X Fold 6 की लॉन्चिंग का इंतजार खत्म, भारत और ग्लोबल...

Vivo X Fold 6 की लॉन्चिंग का इंतजार खत्म, भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द दस्तक

स्मार्टफोन बाजार में मजबूत पकड़ रखने वाला Vivo जल्द अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस फोन को इस साल जून में चीन में पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट का तेजी से विस्तार हुआ है और ग्राहकों के बीच इन डिवाइसेज की मांग बढ़ी है। इस बाजार में दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung की भी बड़ी हिस्सेदारी है। अब Vivo X Fold 6 की ग्लोबल लॉन्चिंग के साथ कंपनी की नजर फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने पर है।

रिर्पोट की मानें तो Vivo X Fold 6 के चाइनीज और इंटरनेशनल वेरिएंट्स के सॉफ्टवेयर में अंतर हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन OriginOS 7 के साथ लॉन्च हो सकता है। Vivo X Fold 6 के चाइनीज वेरिएंट में Android 16 पर बेस्ड  OriginOS 6 Fold है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB का वेरिएंट हो सकता है। Vivo X Fold 6 को Nebula Teal और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 1.5 लाख रुपये का हो सकता है।

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर – Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। हाल ही में Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल वर्जन को थाईलैंड के NBTC और इंडोनेशिया के SDPPI प्लेटफॉर्म्स पर मॉडल नंबर – V2559 के साथ देखा गया था। इससे इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबला हो सकता है।

Related Articles

Latest News