Sunday, September 27, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Transco: आधुनिक ट्रांसमिशन तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र, विद्यार्थियों...

MP Transco: आधुनिक ट्रांसमिशन तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र, विद्यार्थियों ने दिखाई खास रुचि

जबलपुर । 13 वे राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में ऊर्जा विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के स्टॉल को सरकारी क्षेत्र की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में 22 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित इस विज्ञान मेले में एनटीपीसी, भारत पेट्रोलियम की मध्यप्रदेश इकाई सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भी भाग लिया था।

आधुनिक तकनीकों और मॉडलों का हुआ प्रदर्शन- ट्रांसको स्टाल बना रहा आकर्षण का केंद्र-

ट्रांसमिशन प्रणाली से संबंधित विविध तकनीकी मॉडलों, आधुनिक संचार एवं निगरानी व्यवस्थाओं तथा जानकारीपरक प्रदर्शनों के कारण एमपी ट्रांसको का स्टॉल मेले के दौरान आगंतुकों और विद्यार्थियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा।
स्टॉल पर ट्रांसमिशन लाइनों के मॉडल के साथ गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस), एयर इंसुलेटेड सबस्टेशन (एआईएस), ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, ओपीजीडब्ल्यू संचार प्रणाली, एसएलडीसी एवं स्काडा डिस्प्ले, रिमोट वीडियो सर्विलांस व्यवस्था, आयसोलेटर के रिमोट संचालन, फॉल्ट लोकेटर, भूमिगत केबल प्रणाली, पाइल फाउंडेशन, स्कैफोल्डिंग तथा आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस) के मॉडल प्रदर्शित किए गए। चालू ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में उपयोग किए जाने वाले हॉट सूट मॉडल ने भी आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

ईडी संदीप गायकवाड के मार्गदर्शन में मिली उपलब्धि-

एमपी ट्रांसको के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्लानिंग एवं डिजाइन) संदीप गायकवाड के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप राघव एवं राजेश शांडिल्य के नेतृत्व में एम पी ट्रांसको की टीम ने मात्र 6 घंटे में स्टॉल की तैयारी कर यह उपलब्धि हासिल की।

इन अधिकारियो ने प्राप्त किया एम पी ट्रांसको की तरफ से पुरस्कार-

एमपी ट्रांसको की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप सिंह राघव एवं राजेश शांडिल्य, अधीक्षण अभियंता सुधीर नेमा,कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, अवधेश चौबे,राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता आशीष जैन ने पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रबंध संचालक ने दी बधाई-

एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और समर्पित प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों की सराहना की।

Related Articles

Latest News