जबलपुर. रेल अधोसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोडऩे के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य प्रगति पर है. यह कार्य क्षेत्र में रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में बढ़ते यातायात को अधिक सुगमता से संचालित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है.
यार्ड रीमॉडलिंग के अंतर्गत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. कार्य पूर्ण होने के पश्चात बीना एवं आगासौद स्टेशनों के यार्ड की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी. इससे ट्रेनों के संचालन एवं ठहराव का बेहतर प्रबंधन, रेल यातायात का अधिक सुचारु संचालन तथा परिचालन दक्षता में वृद्धि सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. साथ ही रेल परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने और समयपालन में सुधार की दिशा में भी यह कार्य उपयोगी साबित होगा.
कार्य के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों के सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में निरस्त तथा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है.
प्रारंभिक यात्रा तिथियों में निरस्त की जाने वाली ट्रेनें
1) गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर–बीना मेमू — 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (26 ट्रिप)
2) गाड़ी संख्या 64617 बीना–ललितपुर मेमू — 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (26 ट्रिप)
3) गाड़ी संख्या 61619 बीना–कटनी मुड़वारा मेमू — 21 सितंबर को तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (19 ट्रिप)
4) गाड़ी संख्या 61620 कटनी मुड़वारा–बीना मेमू — 21 सितंबर को तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (19 ट्रिप)
5) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर–हजऱत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस — 26 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक. (19 ट्रिप)
6) गाड़ी संख्या 12191 हजऱत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस — 27 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (19 ट्रिप)
7) गाड़ी संख्या 61611 बीना–रूठियाई मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक. (17 ट्रिप)
8) गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई–बीना मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक. (17 ट्रिप)
9) गाड़ी संख्या 61625 बीना–रूठियाई मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक. (17 ट्रिप)
10) गाड़ी संख्या 61626 रूठियाई–बीना मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक. (17 ट्रिप)
11) गाड़ी संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर इंटरसिटी — 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (15 ट्रिप)
12) गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी — 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (15 ट्रिप)
13) गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस — 2 अक्टूबर एवं 9 अक्टूबर 2026 को. (2 ट्रिप)
14) गाड़ी संख्या 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस — 4 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर 2026 को. (2 ट्रिप)
15) गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस — 14 अक्टूबर 2026 को. (1 ट्रिप)
16) गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस — 15 अक्टूबर 2026 को. (1 ट्रिप)
17) गाड़ी संख्या 22161 भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक. (7 ट्रिप)
18) गाड़ी संख्या 22162 दमोह–भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक. (7 ट्रिप)
19) गाड़ी संख्या 22163 भोपाल–खजुराहो महामना एक्सप्रेस — 15 अक्टूबर 2026 को. (1 ट्रिप)
20) गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो–भोपाल महामना एक्सप्रेस — 15 अक्टूबर 2026 को. (1 ट्रिप)
प्रारंभिक यात्रा तिथियों में शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाने वाली ट्रेनें
1) गाड़ी संख्या 11602 कटनी–बीना मेमू — 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय खुरई स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (17 ट्रिप)
2) गाड़ी संख्या 11601 बीना–कटनी मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय खुरई स्टेशन से ओरिजिनेट होगी. (17 ट्रिप)
3) गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय महादेवखेड़ी जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (17 ट्रिप)
4) गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय मुंगावली स्टेशन से ओरिजिनेट होगी. (17 ट्रिप)
5) गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू — 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (17 ट्रिप)
6) गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय महादेवखेड़ी जंक्शन से ओरिजिनेट होगी. (17 ट्रिप)
7) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस — 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक भोपाल के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (9 ट्रिप)
8) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस — 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन से ओरिजिनेट होगी. (9 ट्रिप)
9) गाड़ी संख्या 61631 भोपाल–बीना मेमू — 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (9 ट्रिप)
10) गाड़ी संख्या 11606 बीना–भोपाल मेमू — 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन से ओरिजिनेट होगी. (9 ट्रिप)
11) गाड़ी संख्या 11605 भोपाल–बीना मेमू — 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (9 ट्रिप)
12) गाड़ी संख्या 61632 बीना–भोपाल मेमू — 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन से ओरिजिनेट होगी. (9 ट्रिप)
13) गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस — 15 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति के बजाय ललितपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. (1 ट्रिप)
14) गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस — 15 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति के बजाय ललितपुर स्टेशन से ओरिजिनेट होगी. (1 ट्रिप)
निम्नलिखित रेलगाडिय़ों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन
1) गाड़ी संख्या 51884 ग्वालियर–बीना सवारी को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मालखेड़ी तक विस्तारित किया जाएगा. यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करते हुए चलेगी. कुल 26 फेरे होंगे.
2) गाड़ी संख्या 51885 बीना–दमोह सवारी 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मालखेड़ी से प्रारंभ होगी. कुल 26 फेरे होंगे.
3) गाड़ी संख्या 51886 दमोह–बीना सवारी 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मालखेड़ी पर समाप्त होगी. कुल 26 फेरे होंगे.
4) गाड़ी संख्या 51883 बीना–ग्वालियर सवारी 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मालखेड़ी से प्रारंभ होगी तथा फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी. कुल 26 फेरे होंगे.
5) गाड़ी संख्या 19341 नागदा–बीना को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा तक विस्तारित किया जाएगा. यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी. कुल 26 फेरे होंगे.
6) गाड़ी संख्या 19342 बीना–नागदा 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा से प्रारंभ होगी तथा फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी. कुल 26 फेरे होंगे.








