Saturday, September 19, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का...

MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और मानसून के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में ग्वालियर और चंबल संभागों में कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल, शहडोल और सागर संभागों में भी अनेक जगहों पर वर्षा हुई। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश की कई नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और सुरक्षा की स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क है।

आज मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ वर्षा और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. झाबुआ, रतलाम, नीमच और श्योपुरकलां जिलों में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, खरगौन, खंडवा, देवास, गुना, शिवपुरी, सीधी, सतना, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी और छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

इन-इन जिलों में रहेगा अलर्ट –
मौसम विभाग ने कई जिलों में चेतावनी जारी की है. झाबुआ, रतलाम, नीमच और श्योपुरकलां जिलों में भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए चेतावनी दी गई है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान की बात करें तो –
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 35.4°C तथा ग्वालियर में 35.2°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खरगौन में 18.4°C रहा. पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 28.0°C और खंडवा में 29.5°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने सतर्कता बरतते हुए चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. आमजन और किसानों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के समय खुले खेतों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे आश्रय न लें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें.
मानसून की स्थिति की बात करें –
आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं. इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. आने वाले दिनों (20 से 22 सितंबर) के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों जैसे भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं थंडरस्टॉर्म, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा.
Related Articles

Latest News