चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 Ultra को लॉन्च कर दिया है। Vivo X200 Ultra में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite SoC, 200MP का कैमरा और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तथा 40W वायरलेस आउटपुट सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo X200 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है और इसमें 6.82-इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल) 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर आर्मर ग्लास कोटिंग है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है। इसमें डुअल सिम ऑप्शन दिया गया है।
Vivo X200 Ultra का कैमरा
Vivo X200 Ultra में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.69 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-818 35mm प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-818 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/1.69 अपर्चर वाला 200MP 85mm Zeiss APO टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में दो डेडिकेटेड इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) भी लगाया गया हैं, जिसमें Vivo V3+ चिप और एक VS1 चिप शामिल है। इसके साथ एक ऑप्शनल फोटोग्राफी किट खरीदी जा सकती है, जिसमें Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर शामिल है। इस लेंस को फोन से जोड़कर 200-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप शूटर को 200 mm (8.7x ऑप्टिकल) फोकल लेंथ देने के लिए बदला जा सकता है। कैमरा ग्रिप में 2,300mAh की बैटरी भी है। इसमें एक अलग वीडियो शटर बटन और एक शोल्डर स्ट्रैप है।
Vivo X200 Ultra की बैटरी
Vivo X200 Ultra में 6,000mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo X200 Ultra के फीचर्स
Vivo X200 Ultra में IP68 और IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटेड बिल्ड मिलता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, OTG और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में ऑथेंटिकेशन के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन डुअल स्पीकर से लैस आता है। इसका डायमेंशन 163.14 x 76.76 x 8.69 mm और वजन 229 ग्राम है।
Vivo X200 Ultra के कलर और कीमत
Vivo X200 Ultra को ब्लैक, रेड सर्कल और सिल्वर टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन फिलहाल चाइनीज मार्केट में उतारा है, जहां इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत लगभग 75,500 रुपये से लेकर 92,000 रुपये के बीच रखी गई है।











