वहीं, इसकी सबसे बड़ी खासियत 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ऐसे में यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग चाहने वाले यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं Vivo V70 Lite की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी अहम बातें।
Vivo V70 Lite : डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo V70 Lite में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फ्रंट में पंच-होल डिजाइन के साथ 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। यह कैमरा सेटअप मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर फोटोग्राफी अनुभव देने का दावा करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo V70 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह पिछले वर्जन की तुलना में हल्का अपग्रेड है, जिसमें CPU स्पीड 2.5GHz से बढ़कर 2.6GHz तक की गई है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 Lite की शुरुआती कीमत AED 1,099 (लगभग $299 / ₹25,000 के आसपास) रखी गई है। इसका टॉप वेरिएंट AED 1,299 (~$354) तक जाता है। यह फोन Black और Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।











