ViVO X200 FE: स्मार्टफोन निर्माता वीवो जल्दी ही अपना सबसे धाकड़ स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च करने वाला है। लीक्स के अनुसार यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा, जो Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
लीक्स के अनुसार Vivo X200 FE में 20Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.31-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। भारत में इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा 16GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया जा सकता है।
Vivo X200 FE में Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। वहीं इसमें 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Vivo X200 FE के बैक में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और Sony IMX882 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X200 FE फ्रन्ट में 50MP का कैमरा मिल सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि भारत में Vivo X200 FE की कीमत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है।