Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशफ्री फायर गेम की लत से 9 वीं के छात्र का मानसिक...

फ्री फायर गेम की लत से 9 वीं के छात्र का मानसिक संतुलन बिगड़ा, खुद को कमरे में किया बंद..!

कटनी। कटनी के रीठी स्थित एक गांव में मोबाइल गेमिंग की लत से 9वीं कक्षा के छात्र का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। यहां तक कि उसने स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। यहां तक कि वह अब किसी से मिलता-जुलता भी नहीं है। जिससे उसके परिजन परेशान हो गए है।

बताया गया है कि 9वीं कक्षा क ा छात्र फ्री फायर गेम में दिन-रात डूबा रहता था। यह सब वह उस वक्त करता था जब घरवाले काम पर होते या रात को सो जाते थे।

धीरे-धीरे इस आभासी दुनिया ने उसे वास्तविक जीवन से दूर कर दिया। गेम की इस लत ने उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया, पिछले कुछ दिनों से छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सामाजिक मेलजोल खत्म कर दिया है।

मोबाइल छीनने या गेम रोकने पर वह अत्यधिक गुस्सा और हिंसक व्यवहार करता है। रात भर जागकर गेम खेलने के कारण उसे शारीरिक और मानसिक थकावट रहती है। परिजनों ने बताया कि उसकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उसने स्कूल जाना छोड़ दिया।

जब उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मोबाइल छीना गया, तो उसकी मानसिक स्थिति और भी गंभीर हो गई। वर्तमान में परिजन इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया है।

डाक्टरों की माने तो जब बच्चा लगातार ऐसे गेम खेलता है तो उसका दिमाग हमेशा फाइट या फ्लाइट मोड में रहता है। यह डिजिटल व्यसन किसी नशीले पदार्थ की लत से कम खतरनाक नहीं है।

Related Articles

Latest News