Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशक्लिनिक बंद कर लौट रहे डाक्टर के साथ लूट, नकाबपोश बदमाशों ने...

क्लिनिक बंद कर लौट रहे डाक्टर के साथ लूट, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू अड़ाकर छीने रुपए

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित बगदरी घाटी के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक डाक्टर छोटू रैकवार को उस वक्त चाकू अड़ाकर 22 हजार रुपए लूट लिए।

जब वे क्लिनिक बंद कर अपने घर आ रहे थे। लूट की घटना से घबराए डाक्टर ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेंदूखेड़ा के ग्राम सैलवाड़ा में रहने वाले छोटू रैकवार का पाटन के ग्राम पौड़ी कला में क्लिनिक है, जहां पर वह गांव के मरीजों का इलाज करता है। छोटू रैकवार दोपहर एक बजे के लगभग क्लिनिक बंद कर मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकला।

जब वह बगदरी घाटी के पास से गुजर रहा था तो लघुशंका लगी। जिसके चलते वह मोटर साइकल खड़ी कर जंगल में चला गया।

इस दौरान चार नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। छोटू रैकवार कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने छोटू के गले से चांदी की चैन व जेब में रखे 22 हजार रुपए लूटे और धमकी देते हुए भाग निकले।

लूट की घटना से घबराए डाक्टर छोटू रैकवार ने राह चलते लोगों की मदद ली और थाना पहुंचे। जहां पर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News