Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशचलती ट्रेन से गिरे यात्री के दोनों पैर टूटे, बिहार से अहमदाबाद...

चलती ट्रेन से गिरे यात्री के दोनों पैर टूटे, बिहार से अहमदाबाद जा रहा युवक

सतना। एमपी के सतना में आज गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19490 से एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना हाटी स्टेशन के पास हुई। घायल यात्री की पहचान बिहार के सीवान जिले निवासी 38 वर्षीय तालीम हुसैन पुत्र मौलवी के रूप में हुई है।

दुर्घटना में तालीम हुसैन के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जीआरपी के अनुसार तालीम हुसैन ट्रेन की जनरल बोगी में अहमदाबाद जा रहे थे। बोगी में अत्यधिक भीड़ थी। वे पेशाब करने के लिए वॉशरूम जा रहे थे, तभी ट्रेन के झटके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बोगी के दरवाजे से नीचे गिर गए। हादसे के वक्त ट्रेन तेज गति में थी।

साथी यात्रियों ने तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने तालीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी ने घायल यात्री के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Related Articles

Latest News