Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश70 लाख की सुपारी से भरा कर्नाटक का ट्रक जब्त,CGST की बड़ी...

70 लाख की सुपारी से भरा कर्नाटक का ट्रक जब्त,CGST की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। एमपी के भोपाल की सीजीएसटी टीम ने औबेदुल्लागंज के समीप नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुका दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा सीजीएसटी की टीम ने ग्वालियर के नजदीक बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अंबा शक्ति उद्योग लिमिटेड की जांच के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।

ट्रक ड्राइवर इस सुपारी से जुड़ा कोई भी वैध बिल पेश नहीं कर सका। जांच में सामने आया है कि यह माल कर्नाटक के चित्रदुर्ग से लोड किया गया था और इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। सीजीएसटी की टीम ने ट्रक को जब्त कर वाहन मालिक को सूचना दे दी है। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।

इसी तरह ग्वालियर के बानमोर में जांच के दौरान सीजीएसटी के अधिकारियों ने पाया कि कंपनी के पास तैयार माल का स्टॉक रिकॉर्ड की तुलना में काफी कम था। इसके अलावा कंपनी ने नियम विरुद्ध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और उसका उपयोग करने में भी विसंगतियां की थी।

इस पर कंपनी के खिलाफ ब्याज और पेनाल्टी मिलाकर 5 करोड़ की रिकवरी निकाली गई। सीजीएसटी की दबिश के बाद कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 3 करोड़ रुपए की राशि तत्काल जमा दी और शेष राशि का भुगतान भी जल्द करने के लिए कहा है।

Related Articles

Latest News