Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, सास, बहू, नातिन की मौत,...

ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, सास, बहू, नातिन की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोडफ़ोड़, लगाया जाम

मुरैना। एमपी के मुरैना में आज शाम 5 बजे के लगभग तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकल सवार परिवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में सास, बहू व दो साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मोटर साइकल चला रहे ससुर रामबरन जाटव के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घटना क ो देख गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ कर चकाजाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार रामबरन जाटव अपनी पत्नी रामरती, बहू पूनम व नातिन काव्या को मोटर साइकल में बिठाकर हिंगोना गांव से मुरैना के लिए निकले, जब वे दाल मिल के सामने से गुजर रहे थे।

इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों लोग मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया।

हादसे में सास रामरती, बहू पूनम व नातिन काव्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामबरन के शरीर पर गंभीर चोटें आई।

बाइक सवार परिवार को ट्रक के नीचे आते देख लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि वे चालक को पकडऩे दौड़े तो वह कूदकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ कर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने लोगों को समझाइश दी लेकिन लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता वे नहीं हटेगें।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं रामबरन जाटव को अस्पताल में भरती कर लिया गया है। जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे में इनकी गई जान-

-रामरती पत्नी रामबरन जाटव उम्र 45 साल
-पूनम पत्नी दिलीप जाटव उम्र 25 साल
-काव्या पुत्री दिलीप जाटव उम्र 2 साल

Related Articles

Latest News