Monday, September 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशभंडारे में शामिल होने जा रहे युवक की लाठियों से पीट-पीट कर...

भंडारे में शामिल होने जा रहे युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, बीच बचाव में तीन युवक घायल

सागर। एमपी के सागर स्थित ग्राम समनापुर में भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक अभी यादव को घेरकर बदमाशों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में अभी यादव के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौत हो गई।

वहीं बीच बचाव करने पर तीन युवको को चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार समनापुर शाहजू निवासी भागचंद यादव करीब 15 दिन पहले रिश्तेदारी में ग्राम ढेहचुआ। यहां पर भागचंद का अभी यादव से झगड़ा हो गया, उस वक्त तो गांव के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया।

लेकिन भागचंद बदला लेने की फिराक में रहा। बीती रात अभी यादव, अमित यादव, हुकूम यादव व अंकुर यादव समनापुर शाहजू में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

रास्ते में अभी यादव को घेरकर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में अभी यादव के शरीर पर गंभीर चोटें आई। बीच बचाव करने पर अमित, अंकुर व हुकुम को भी चोटे आईं।

हमले की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए देवरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, रास्ते में अभी यादव की मौत हो गई।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Latest News