Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, खेत में फेंकी लाश, पहचान...

सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, खेत में फेंकी लाश, पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी बिगाड़ा

सागर। एमपी के सागर स्थित गढ़पहरा रोड पर एक युवक मनोज अहिरवार की सिर व चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मनोज की लाश को खेत में फेंक दी।

आज सुबह आसपास के ग्रामीणों ने क्षत विक्षत हालत में देखी तो पुलिस अधिकारियों को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम भैंसा निवासी मनोज अहिरवार उम्र 30 वर्ष घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने रोककर मनोज पर हमला कर दिया। हमले में घायल मनोज जैसे ही गिरा तो पत्थर पटककर सिर व चेहरा कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने युवक की लाश को खेत के किनारे फेंक दिया। आज सुबह गांव के लोग पहुंचे तो मनोज की खून से लथपथ लाश देखकर स्तब्ध रह गए। मनोज की हत्या किए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस को खबर मिली है कि देर रात मनोज को दो लोगों के साथ देखा गया है, जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

वहीं मनोज की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने खुरई-सागर रोड पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। खबर मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

जिन्होने लोगों को समझाइश देते हुए जल्द ही आरोपियों को पकडऩे का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग धरने से उठ गए। धरना-प्रदर्शन के दौरान इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही।

Related Articles

Latest News