Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशघर के बाहर बुलाकर छात्र पर चाकुओं से हमला, परिजनों में मची...

घर के बाहर बुलाकर छात्र पर चाकुओं से हमला, परिजनों में मची चीख पुकार

जबलपुर। अधारताल की अम्बेडकर कालोनी में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब घर के बाहर निकले छात्र धीरज कोरी को तीन युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमला होते देख परिजनों सहित अन्य लोग आ गए, जिन्होने धीरज को खून से लथपथ हालत में देखा तो उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अम्बेडर कालोनी में रहने वाला धीरज कोरी उम्र 16 वर्ष को बीती रात 12 बजे के लगभग शिवम खरे ने फोन करके घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया।

शिवम से परिचय होने के कारण धीरज भी घर के बाहर आ गया। देखा तो शिवम खरे, अमर खरे, व अंशु मोटर साइकल में बैठे थे, जिन्होने धीरज से रुपयों की मांग की, धीरज के मना करने पर तीनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। धीरज के विरोध करने पर उसपर चाकू व लाठी से हमला कर दिया।

हमला होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिजन बाहर आ गए, वहीं तीनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने धीरज को देखा तो उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों युवकों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद से अम्बेडर कालोनी क्षेत्र में दहशत व्याप्त रही।

Related Articles

Latest News