Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPEBTKS के ज्ञापन पर हुआ एक्शन, अधीक्षण अभियंता ने बहाल किए निलंबित...

MPEBTKS के ज्ञापन पर हुआ एक्शन, अधीक्षण अभियंता ने बहाल किए निलंबित लाइनमैन

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता के द्वारा 20 जनवरी 2025 को चार लाइनमैनों को निलंबित कर दिया गया था।

लाइनमैनों पर अधीक्षण अभियंता के द्वारा की गई अनुचित कार्यवाही पर तकनीकी कर्मचारी संघ ने विरोध दर्ज कराते हुए संघ पधाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा को ज्ञापन पत्र सौंपा गया था और लाइनमैनों के निलंबन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान अधीक्षण अभियंता से मांग की गई थी थी कि चारों लाइनमैनों को तत्काल बहाल किया जाए।

संघ के ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए अधीक्षण अभियंता के द्वारा चारों लाइनमैनों की बहाली के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिस पर संघ के अजय कश्यप, राजकुमार सैनी, मोहन दुबे, लखन सिंह राजपूत, इंद्रपाल सिंह, दशरथ शर्मा, विनोद दास आदि ने अधीक्षण अभियंता को साधुवाद दिया है।

 

Related Articles

Latest News