सिवनी। एमपी के सिवनी में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर परिचित युवक ने नाबालिग छात्रा से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए अश£ील फोटो रिकार्ड कर लिए।
इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिए। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
पीडि़त छात्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके परिचित का युवक जिससे उसकी वीडियो कॉल पर बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान युवक ने धमकी देते हुए उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड कर लिए।
इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने जब उसकी बात नहीं मानी तो उक्त वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीडि़ता ने अपने परिजनों को बताया।
इसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें आईटी एक्ट और बाल संरक्षण कानून के तहत भी कार्यवाही की है।
वहीं मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने की अपील की है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।
युवाओं और अभिभावकों को भी ऐसे मामलों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया हैए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।











