Tuesday, July 7, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur : माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में अतिथि शिक्षक पद...

Jabalpur : माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में अतिथि शिक्षक पद के लिए आवेदन आमंत्रित

Jabalpur :  जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित रामपुर छापर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Jabalpur : प्राप्त जानकारी के अनुसार भौतिक विज्ञान विषय (वर्ग-1) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 11 जुलाई तक संस्था कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

संस्था प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में कक्षाओं का माध्यम हिंदी रहेगा तथा पाठ्यक्रम सीबीएसई आधारित है। ऐसे में सीबीएसई पाठ्यक्रम में अध्यापन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी एवं तात्कालिक व्यवस्था के अंतर्गत होगी। नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने पर अतिथि शिक्षक की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी।

इसके अलावा कार्य संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में भी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

Related Articles

Latest News