Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता को धमकी देने वाला सहायक वन संरक्षक निलंबित

सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता को धमकी देने वाला सहायक वन संरक्षक निलंबित

मध्यप्रदेश सरकार ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के प्रभारी सहायक वन संरक्षक दिलीप कुमार मराठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शासन ने दिलीप कुमार मराठा को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को धमकी देने और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार दिलीप कुमार मराठा मराठा को निलंबन अवधि में मुख्यालय भोपाल वन भवन में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में उनको जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Related Articles

Latest News