Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशबैंक ऑफ़ इंडिया ने बिजली कंपनी से किया विशेष अनुबंध, निःशुल्क दो...

बैंक ऑफ़ इंडिया ने बिजली कंपनी से किया विशेष अनुबंध, निःशुल्क दो करोड़ तक का बीमा सहित मिलेगी कई सुविधाएं

बैंक ऑफ इंडिया ने बिजली कंपनी से विशेष अनुबंध किया है। जिसके तहत कंपनी के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के लिए दो करोड़ तक का दुर्घटना बीमा सहित कईं विशेष आकर्षक बैंकिंग सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।

इसमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों हेतु वेतन बचत खाता खोलने पर अनेक सुविधाएं देने की घोषणा की है। इसमें आकर्षक बैंकिंग सुविधाएं जैसे जीरो बैलेंस रहने पर भी कोई पेनल्टी नहीं लगेगी, डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड निशुल्क जारी किया जाएगा, बैंक द्वारा चेक बुक, पे आर्डर, डीडी निशुल्‍क रहेगा। वहीं एनईएफटी अथवा आरटीजीएस सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पर्सनल लोन, कार लोन एवं होम लोन में विशेष छूट दी जाएगी। लोन पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक एवं प्रोसेसिंग शुल्क में 100% तक की छूट देने की बात कही है। इसके साथ ही खाता धारक को रुपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड नि:शुल्क जारी किया जाएगा, जिसमें कुछ मार्केट बेसिस सुविधाएं दी जाएंगी।

इसके साथ ही 1 करोड़ तक का पूर्ण दिव्यांग बीमा, 50 लाख तक का दुर्घटना आंशिक दिव्यांगता बीमा रहेगा। कर्मचारी की किसी भी कारण से मृत्‍यु होने पर 7 लाख का सामान्‍य मृत्‍यु बीमा एवं टर्म इन्‍श्‍योरेंस भी निःशुल्क देय होगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Latest News