Homeमध्य प्रदेशपर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचेंगे ग्वालियर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 और 30 अगस्त को ग्वालियर में होने वाले रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में निवेशकों से संवाद कर पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराएँगे। ग्वालियर–चंबल और सागर संभाग में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में यह आयोजन होगा।

इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल होंगे। पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर और होटल इंडस्ट्री के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने हेतु यह कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। “टाइमलेस ग्वालियर: इकोज़ ऑफ़ कल्चर, स्पिरिट ऑफ़ लेगेसी” थीम पर केंद्रित यह कार्यक्रम पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा।

Related Articles

Latest News