Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur News: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में 19 फरवरी को करेंगे विभिन्‍न...

Jabalpur News: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में 19 फरवरी को करेंगे विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 फरवरी को जबलपुर के अपने प्रस्‍तावित प्रवास के दौरान 187.43 करोड़ की लागत से जिले के 14 लोकोपयोगी कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।

जिसमें 4.07 करोड़ की लागत से बने कुंडम के बंजर में आदिवासी सीनियर छात्रावास भवन, 1.16 करोड़ की लागत से सिहोरा में अनुविभागीय राजस्व कार्यालय भवन, 4.72 करोड़ की लागत से पनागर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 8 ग्रामों में नलजल योजना का निर्माण, 1.06 करोड़ की लागत से पाटन के दो ग्रामों में नलजल योजना का निर्माण, 3.09 करोड़ की लागत से बरगी के तीन ग्रामों में नलजल योजना का निर्माण, 3.32 करोड़ की लागत से सिहोरा के 6 ग्रामों में नलजल योजना का निर्माण, 12.87 करोड़ की लागत से मंझौली में जल प्रदाय, 68.09 करोड़ की लागत से सिहोरा में जल प्रदाय, 26.80 करोड़ की लागत से केंट में तीरंदाजी अकादमी का निर्माण, 1.50 करोड़ की लागत से पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 6 आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर मुख्‍यमंत्री संजीवनी क्‍लीनिक का निर्माण का लोकार्पण किया जायेगा।

इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र उमरिया में 10 करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण, 43 करोड़ की लागत से जबलपुर मंडला मार्ग के अंतर्गत जबलपुर में पेंटीनाका चौक पर फ्लाई ओव्‍हर का निर्माण कार्य, 6.17 करोड़ की लागत से जबलपुर में 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह का निर्माण कार्य व 1.59 करोड़ की लागत से सुकरी में बालिका छात्रावास निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा।

Related Articles

Latest News