Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशविजन डॉक्यूमेंट तैयार करने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तय की अधिकारियों...

विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारी

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जबलपुर जिले में विधानसभावार विजन डॉक्यूमेंट-2028 तैयार करने अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं । दीपक सक्सेना ने इस बारे में आदेश जारी कर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने नोडल अधकारियों एवं सहायक अधिकारियों को नियुक्त किया है।

कलेक्टर ने आदेश में अधिकारियों को सबंधित विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत जानकारी संकलित करने तथा क्षेत्र के विधायक से चर्चा कर वर्ष 2028 तक विधानसभा क्षेत्र के लिये अधोसरंचना, कृषि और उद्यानिकी, उद्योग, रोजगार, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास आदि क्षेत्रों में लक्षित प्रगति और कार्ययोजना के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट-2028 तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

विधानसभावार विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह को पाटन, बरगी, पनागर और सिहोरा विधानसभा तथा नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को जबलपुर पश्चिम, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर और जबलपुर केंट विधानसभा का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने नोडल अधिकारी बनाया है।

दीपक सक्सेना ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में नोडल अधिकारियों की सहायता के लिये जिला योजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, उप संचालक कृषि, सयुंक्त संचालक सामाजिक न्याय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। इनके अलावा क्षेत्र के विधायक एवं नोडल अधिकारी आवश्यक समझने पर अन्य अधिकारियों को भी सहायक अधिकारी नियुक्त कर सकेंगे।

Related Articles

Latest News