Saturday, July 4, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में रेल सफर होगा मुश्किल ,कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी...

MP में रेल सफर होगा मुश्किल ,कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

MP : उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड की वाशिंग लाइन संख्या 36 और 37 पर 5 जुलाई से 3 अगस्त तक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित तिथियों पर रद्द किया गया है।
ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस आठ, 15, 22 व 29 जुलाई को निरस्त रहेगी.
14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस नौ, 16, 23 व 30 जुलाई को निरस्त रहेगी.
14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई व एक अगस्त को निरस्त रहेगी.
14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस 13, 20, 27 जुलाई व तीन अगस्त को निरस्त रहेगी.

मार्ग परिवर्तन की जगह अब निरस्त मानी जाएंगी ये ट्रेनें

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के दृष्टिगत पूर्व में जिन तिथियों पर ट्रेन संख्या 14313 एवं 14319 के मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी की गई थी, अब इन ट्रेनों को निरस्त माना जाएगा.

Related Articles

Latest News