Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशगृहमंत्री का ऐलान: फिलहाल एमपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क नहीं लगाने...

गृहमंत्री का ऐलान: फिलहाल एमपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क नहीं लगाने वालों पर होगी सख्ती

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में लॉकडाउन और बाजार बंद करने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर कुछ पाबंदियां लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए उल्लंघन करने वालों को खुली जेल और मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1033 नए केस आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 2475 है। कोरोना संक्रमण की दर 1.47 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है।

Related Articles

Latest News