मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अटल उपाध्याय ने बताया है कि कुछ विभागों में डिप्लोमाधारी और डिग्री प्राप्त किए हुए अनेक कर्मचारी कार्यालयों में लिपिकीय और तकनीकी कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों से विभागीय हित में उपयंत्रियों के पद का कार्य संपादित कराया जा सकता है, उपयंत्री के पद के कार्य में दक्ष इन कर्मचारियों से शासन, विभागीय हित में उच्च गुणवत्ता के कार्य लिए जा सकते है।
योग्यता के अनुसार इन्हें उपयंत्री के पद का प्रभार दिया जाना उचित है, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, हिरण जल संसाधन के अनेक कार्यालयों में कार्य संपादित कराए जा रहे हैं।
उपयंत्री पद के कार्य संपादित कराने से शासन को आर्थिक लाभ होगा, साथ ही शासकीय कार्य में उच्च गुणवत्ता दिखाई देगी, योग्य कर्मचारी कार्यालय में पदस्थ हैं वहीं कुछ ड्रॉप्स मैन, ट्रेसर के पद से प्रमोटी कर्मचारियों से उपयंत्रियो का कार्य संपादित कराया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अटल उपाध्याय, सह संयोजक आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, देवेंद्र पचौरी, लोकेंद्र वैन, बृजेश मिश्रा, अरुण पटेल, विवेक मिश्रा, केजी पाठक, योगेंद्र मिश्रा, प्रयांश शुक्ला, अर्जुन सोमवंशी ने मध्य प्रदेश शासन से मांग की है कि कार्यालय में पदस्थ डिग्री एवं डिप्लोमा धारी कर्मचारियों को उपयंत्रियों के पद पर पदस्थ कर उपयंत्रियों का कार्य संपादित कराया जाए जिससे शासन को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, साथ ही कर्मचारियों को योग्यता के अनुसार कार्य प्राप्त होगा।











