Sunday, January 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के मृत आउटसोर्स कर्मी के आश्रित को मिलेगी पेंशन

बिजली कंपनी के मृत आउटसोर्स कर्मी के आश्रित को मिलेगी पेंशन

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने एक दिवंगत आउटसोर्स कर्मी के परिवार को राहत पहुँचाने हेतु संवेदनशील पहल की है। ट्रांसमिशन कंपनी ने बताया कि उज्जैन स्थित 220 केवी उपकेन्द्र में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मी शेखर राठौर को हृदयाघात आया और अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वे मेसर्स डेक्कन सिक्योरिटी सर्विसेस इंदौर के माध्यम से पदस्थ थे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि एमपी ट्रांसको की पहल से उनकी पत्नी श्रीमती पूजा राठौर को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत प्रतिदिन 173.16 रुपये की दर से आश्रित हितलाभ प्रदान किया जा रहा है।

इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा 3,05,283 रुपये की बीमा राशि भी परिजनों के खाते में जमा की गई है। इसके अतिरिक्त आश्रितों के लिए प्रतिमाह पेंशन की सुविधा भी स्वीकृत की गई है।

अधीक्षण अभियंता शेखर फटाले ने बताया कि सहायक यंत्री भारत जोशी एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, उज्जैन के अधिकारियों के निरंतर प्रयासों से पीडि़त परिवार को योजनाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हुआ।

Related Articles

Latest News