Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशउप मुख्यमंत्री ने किया विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने किया विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि इंडस्ट्रियल एरिया में हाई वोल्टेज के साथ चौबीसों घंटे विद्युत की निरंतरता रहे। औद्योगिक केन्द्र में विद्युत उप केन्द्र के निर्माण से उद्योगों को पर्याप्त वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति होगी।

उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना में फीडर सेपरेशन व उप केन्द्र निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीसों घंटे विद्युत आपूर्ति बनी रहे। साथ ही शहरी व औद्योगिक क्षेत्रों में भी भरपूर वोल्टेज के साथ विद्युत की आपूर्ति हो।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने उद्योग विहार चोरहटा रीवा में 2 करोड़ 63 लाख रुपए लागत और 5 केवीए क्षमता के 33/11 केव्ही विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र रीवा में सब स्टेशन के निर्माण से इस क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि मिली है। हमारा प्रयास है कि स्थितियों को बेहतर से बेहतर बनाया जाए। इसी क्रम में सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

Related Articles

Latest News