Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशविकसित मध्‍यप्रदेश@2047-जबलपुर विजन डॉक्‍यूमेंट को तैयार करने जनसंवाद 16 जनवरी को

विकसित मध्‍यप्रदेश@2047-जबलपुर विजन डॉक्‍यूमेंट को तैयार करने जनसंवाद 16 जनवरी को

विकसित मध्यप्रदेश@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार 16 जनवरी 2025 को सायं 4 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न माध्यम से प्राप्त नागरिकों की आकांक्षाओं, विचारों और प्राथमिकताओं पर जनसंवाद कार्यक्रम में आमन्त्रित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ विचार किया जायेगा और उनके सुझावों के आधार पर जबलपुर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जायेगा।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज जिले के विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 को दृष्टिगत रखते हुये जिले की कार्ययोजना बनाएं। इसमें अलग-अलग क्षेत्र में और क्या बेहतर हो सकता है उसको देखें। साथ ही अन्य जगहों पर किए गए नवाचारों का अनुसरण भी करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि चूंकि यह विकसित भारत के साथ-साथ विकसित मध्यप्रदेश की कार्य योजना है, अतः भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें।

उन्होंने कहा कि समय के साथ लोगों की सोच बदलती है इसलिए वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुए विजन बनाएं। जिसमें शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, व्यक्तित्व निर्माण, सभी क्षेत्रों में कार्य की प्रतिबद्धता लाने व लोगों को दक्ष करने के संबंध में समाज के विचारवान लोगों से सुझाव लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार और व्यापार, किसान, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के साथ अन्य विषयों पर भी सुझाव लिये जाए, ताकि इस दिशा में कार्य कर मध्यप्रदेश को एक विकसित प्रदेश के रूप में बनाने अपना योगदान दे।

Related Articles

Latest News