Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशदेश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया एमपी का ये थाना,...

देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया एमपी का ये थाना, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी बधाई

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में देवास के सिविल लाइन थाने का चयन होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यह उपलब्धि देवास सहित हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश के थाने का चयन होना सुशासन एवं बेहतर कानून व्यवस्था का उत्तम उदाहरण है। जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन है।

पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में देवास के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और थाना प्रभारी अजय चानना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया है।

Related Articles

Latest News