Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशईद की खुशियां मातम में बदली, तीन से लापता किशोरी चाहत खान...

ईद की खुशियां मातम में बदली, तीन से लापता किशोरी चाहत खान की लाश कुएं में मिली, नाना-नानी के घर में रह रही थी

कटनी। कटनी के कैमोर स्थित खलवारा बाजार क्षेत्र में रहने वाली किशोरी चाहत खान की लाश आज सुबह कुएं में उतराते मिली। चाहत तीन दिन से लापता रही, जिसकी तलाश में परिजन भटकते रहे।

किशोरी की लाश मिलने से ईद की खुशियां मातम में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त रही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाहत पिता जमील खान उम्र 16 वर्ष मूल रुप से मैहर की रहने वाली है। जो अपने नाना-नानी के घर खलवारा बाजार स्थित घर में रहती थी।

19 मार्च को परिवार के लोग तड़के सेहरी की तैयारी के लिए उठे तो चाहत अपने बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, जिसपर परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को किशोरी के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज कर ली।

इसके बाद भी परिजन किशोरी की तलाश में जुटे रहे। आज दोपहर शुक्ला मोहल्ला स्थित पुराने भुवनेश्वरी स्कूल के पास एक कुएं में किशोरी चाहत की लाश उतराते देखी तो हड़कम्प मच गया।

देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। चाहत की लाश से परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया, ईद की खुशियां मातम में बदल गई, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

वहीं पुलिस द्वारा परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

Related Articles

Latest News