Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने अधिकारियों को दी सातवें वेतनमान लेबल-ओ-04 की सौगात

बिजली कंपनी ने अधिकारियों को दी सातवें वेतनमान लेबल-ओ-04 की सौगात

बिजली कंपनी ने मैदानी अधिकारियों को उच्‍च वेतनमान की सौगात दी है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 19 फरवरी 2025 को जारी अपने आदेश में 8 अधिकारियों को 35 वर्षीय चतुर्थ विकल्‍प नियम के तहत समयमान वेतनमान की सौगात दी।

कंपनी द्वारा जारी आदेश में कार्यपालन अभियंता एवं उप महाप्रबंधक स्‍तर के अधिकारियों को 35 वर्षीय चतुर्थ विकल्‍प नियम के तहत समयमान वेतनमान (सातवां वेतनमान लेबल-ओ-04) का लाभ दिया गया है।

आदेश के अनुसार लाभ पाने वाले अधिकारियों में रमेश चंद्र साहू, हरीश कुमार भोला, बृजेश कुमार शुक्‍ला, पंच राज तिवारी, चंद्रमणि सिंह यादव, दीपक चंदेला, रत्‍नेश्‍वर प्रसाद सोनी एवं राजेश कुमार श्रीवास्‍तव शामिल है। 

Related Articles

Latest News