Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसान से 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया बिजली कंपनी का...

किसान से 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया बिजली कंपनी का लाइनमैन, मामला हुआ दर्ज

बिजली कंपनी के एक लाइनमैन को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जावद में एक किसान ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को बिजली कंपनी के लाइनमैन के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता दौलत सिंह चौहान निवासी बसेड़ी भाटी ने उज्जैन के लोकायुक्त एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि लाइनमैन सुनील कटारिया उसके खेत के पास रास्ते में रखा एक कृषि पंप बिना बताये उठा लाया था। फिर कुछ दिन बाद लाइनमैन ने पहले उससे 10 हजार रुपये मांगे फिर टेम्परेरी कनेक्शन के नाम पर साढ़े सात हजार रुपये मांगे, जब उसे बताया कि उनके खेत में कुआं ही नहीं है तो मोटर कनेक्शन किस बात का उसके बाद भी कहने लगा जब तक 5000 रुपये नहीं दोगे मोटर वापस नहीं होगी।

शिकायतकर्ता दौलत सिंह चौहान की शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त एसपी ने लाइनमैन सुनील कटारिया को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया और टीम को जावद के मोरवन गाँव में स्थित बिजली कंपनी दफ्तर भेजा, साथ में फरियादी दौलत सिंह चौहान भी थे।

ट्रैप की कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ता दौलत सिंह चौहान को रिश्वत में देने के लिए कैमिकल लगे नोट देकर लाइनमैन के पास भेजा गया, वहीं लोकायुक्त की टीम आसपास छिप गई। दौलत सिंह चौहान ने जैसे ही लाइनमैन सुनील कटारिया को 5000 रुपये रिश्वत के रूप में दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Latest News