Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशगुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, राजस्व संग्रहण और शिकायत निवारण के लिए गंभीर रहें बिजली...

गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, राजस्व संग्रहण और शिकायत निवारण के लिए गंभीर रहें बिजली अधिकारी: प्रबंध निदेशक

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर सोमवार को इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे। अमित तोमर ने पिवड़ाय के पास गंगाडेम में रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS)  के तहत दो करोड़ की लागत से बन रहे 33/11 केवी के नए ग्रिड का निर्माण कार्य देखा।

उन्होंने निर्माण कार्य दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए, अमित तोमर ने कहा कि अधिकतम 31 अगस्त तक इस ग्रिड से ग्रामीणों के बिजली आपूर्ति करना है। इसी के मद्देनजर कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ किया जाए।

अमित तोमर ने इस अवसर पर नेमावर रोड पर खुडैल क्षेत्र के उद्योगों के लिए नेमावर रोड 33 केवी फीडर का विभक्तिकरण कार्य भी देखा। इससे इंडेक्स कॉलेज से लेकर खुड़ैल तक के उद्योगों को पहले की तुलना में और ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिलने लगेगी। दोनों ही कार्यों से बड़ी संख्या में कृषक, घरेलू, गैर घरेलू, उद्योगों को फायदा मिलेगा।

प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने इस मौके पर बिजली अधिकारियों से आपूर्ति गुणवत्ता के साथ करने, राजस्व संग्रहण और शिकायत निवारण पर गंभीरता रखने को कहा। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य, मुख्य अभियंता एवं RDSS प्रभारी एसएल करवाड़िया, इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण अभियंता सुधीर आचार्य, कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Latest News