Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकार्यशाला में बिजली कार्मिकों ने जानीं एनपीएस की खासियतें

कार्यशाला में बिजली कार्मिकों ने जानीं एनपीएस की खासियतें

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह के निर्देश एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्मिकों के कल्याण के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार शाम न्यू पेंशन स्कीम (NPS) की विशेषता बताने, बचत, लाभ, निवेश के विकल्प, प्रान कार्ड संबंधी जानकारी के लिए नए सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बैंकिंग व बीमा क्षेत्र के वक्ताओं ने बिजली कंपनी के कार्मिकों को उपयोगी जानकारी दी।

कार्यशाला में बताया गया कि एनपीएस के नए नियमों के अनुसार संबंधित कार्मिक अपने अंशदान का अन्य बैंक, बीमा या अन्य कंपनी में निवेश के विकल्प प्रावधान के तहत कर सकता हैं।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्मिकों की जिज्ञासाओं का मौके पर समाधान किया गया। आयोजन में ट्रेनिंग सेल की श्रीमती रीना चौधरी एवं श्रीमती स्वाति वाजपेयी का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Latest News