Sunday, January 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशविद्युत नियामक आयोग ने किया एमपी ट्रांसको के सबस्टेशन का निरीक्षण

विद्युत नियामक आयोग ने किया एमपी ट्रांसको के सबस्टेशन का निरीक्षण

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की टीम ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन का निरीक्षण किया। टीम में चेयरमेन गोपाल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. उमाकांत पांडेय तथा सदस्य गजेंद्र तिवारी शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान नियामक आयोग ने 132 केवी फूलबाग ग्वालियर गैस इंसुलेटेड स्विचगियर सबस्टेशन की तकनीकी कार्यप्रणाली, लोड प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और जीआईएस तकनीक के माध्यम से होने वाले संचालन की विस्तार से समीक्षा की।टीम ने उपस्थित इंजीनियरों से नेटवर्क को अधिक विश्वसनीय और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी ली।

टेक्नोलॉजी की सराहना

नियामक आयोग टीम ने प्रदेश के इस अत्याधुनिक तकनीक के सबस्टेशन में अपनाई जा रही एडवांस टेक्नोलॉजी की सराहना करते हुए कहा कि जीआईएस तकनीक शहरी क्षेत्रों में कम स्थान में अधिक क्षमता उपलब्ध कराने के साथ ही फॉल्ट कम करने और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related Articles

Latest News