सिवनी(मप्र): 20 अगस्त 2025। सिवनी के पेंच टाइगर रिज़र्व में छह दिवसीय हाथी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस दौरान टाइगर रिज़र्व के 10 सेवारत हाथियों के लिए विशेष रेजुविनेशन कैम्प आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में हाथियों को प्रतिदिन नहलाकर नीम के तेल से मालिश दी जाएगी और उनकी देखरेख की खास व्यवस्था की गई है।
हाथियों की पसंद अनुसार उन्हें विशेष भोज परोसा जाएगा। साथ ही नाखून तराशने, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य देखरेख की गतिविधियाँ भी की जाएंगी। आयोजन के अंतर्गत हाथियों के साथ उनके महावतों का भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा। पेंच प्रबंधन का उद्देश्य हाथियों को स्वस्थ और सशक्त बनाए रखना है।











