Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनए साल के पहले दिन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का जन्मदिन,...

नए साल के पहले दिन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का जन्मदिन, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आज नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को जन्मदिन है। ऊर्जा मंत्री के जन्मदिन पर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण सुर्खियों में रहने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर को लगातार दूसरी बार मध्य प्रदेश का ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। वे भाजपा की पिछली शिवराज सरकार में भी ऊर्जा मंत्री थे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मंत्रिपरिषद के हमारे कर्मठ साथी, ऊर्जा मंत्री माननीय श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, आपको जन्‍मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान महाकाल आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Related Articles

Latest News