Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशऊर्जा मंत्री ने बताया कैसे लगेगी बिजली चोरी पर लगाम, किस तरह...

ऊर्जा मंत्री ने बताया कैसे लगेगी बिजली चोरी पर लगाम, किस तरह रुकेगी वितरण हानि

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि आरडीएसएस (रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत पूरे प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना में वृद्धि और विद्युत हानियों को कम करने के लिये वृहद स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अभी तक 11 हजार 516 वितरण ट्रांसफार्मर मीटरिंग और 7 हजार 933 फीडर मीटरिंग की जा चुकी है।

प्रद्युम्न सिंह तोमर तोमर ने बताया कि 11 हजार 171 किलोमीटर निम्न दाब लाइन, 9 हजार 865 किलोमीटर उच्च दाब लाइन लगाई जा चुकी है। साथ ही 7 हजार 34 वितरण ट्रांसफार्मर और 219 विद्युत उप केन्द्र स्थापित किये जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में बिजली चोरी की समस्या विकराल हो चुकी है और इससे कंपनियों को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि होती है, जिसे देखते हुए वितरण ट्रांसफार्मर्स और फीडर में मीटर लगाये जा रहे हैं, जिससे बिजली सप्लाई पर की सही गणना की जा सकेगी और ज्यादा वितरण हानि वाले फीडरों पर वितरण हानि और चोरी रोकने ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Latest News