एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा आयोजित 46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत सांस्कृतिक प्रतियोगिता में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर के चार प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दो स्पर्धा में प्रथम और एक-एक स्पर्धा में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
निरंजनपुरी गोस्वामी ने शास्त्रीय स्वर वाद्य वादन स्पर्धा में बांसुरी वादन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुगम गायन में शेख गुलाम ने उत्कृष्ट गायन की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
काव्य पाठ स्पर्धा में दीपाली श्रेया दुबे ने स्वरचित कविता का पाठ करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महेश कुमार नुन्हारिया ने शास्त्रीय गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।











