Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमप्र राज्य कर्मचारी संघ की जबलपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार, हुई पदाधिकारियों...

मप्र राज्य कर्मचारी संघ की जबलपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार, हुई पदाधिकारियों की नियुक्ति

मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी जबलपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज 27 मई 2025 को जबलपुर जिला चिकित्सालय सेठ गोविंददास विक्टोरिया अस्पताल में जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय की अनुशंसा पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें वीरेन्द्र चंदेल को उपाध्यक्ष एवं आकाश गुप्ता को सहसचिव बनाया गया।

कार्यकारिणी के सचिव देवन्द्र कुमार पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, अजय कुरील, सुरेन्द्र वर्मा के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। समस्त कर्मचारियों ने इस नियुक्ति में हर्ष व्यक्त किया है।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा, अटल उपाध्याय, देवेन्द्र कुमार पचौरी, अजय कुरील, लक्ष्मण साहू, सुरेन्द्र वर्मा, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, मनीष दास, एसपी बाथरे, अंकित चौरसिया, आयुष कोरी, प्रवीण सोनी, विनोद धुर्वे, विजय ठाकुर, केके शर्मा, कमलेश पटेल, उपमा श्रीवास्तव, सुलोचना यादव, नेहा राव, विनीता विलियम, प्रज्ञा दुबे, उर्मिला शुक्ला, गीता बेन, आरती अहिरवार इत्यादि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।

जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी लगभग 52 विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में लगातार संघर्षशील रहते हुए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करेगें।

Related Articles

Latest News