Tuesday, June 24, 2025
Homeमध्य प्रदेशवेतन से आवास किराये की वसूली लेकिन जर्जर शासकीय आवासों में रहने...

वेतन से आवास किराये की वसूली लेकिन जर्जर शासकीय आवासों में रहने को विवश लोक सेवक

शासकीय सेवकों के अनेक शासकीय आवास जर्जर अवस्था में है, वेतन से आवास किराया तो वसूला जाता है लेकिन सड़क, पानी, बिजली, नाली और कालोनियों की व्यवस्था भी सही नहीं है। बारिश के पूर्व सुधार कार्य नहीं किए गए तो आने वाले समय में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेता चंद्र शेखर व्यास को आज जिले के कर्मचारियों की शासकीय आवास से संबंधित समस्याओं का मांग पत्र सौंपकर निदान करने पर चर्चा की गई।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, बीएमएस के राष्ट्रीय नेता चंद्र शेखर व्यास, प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा द्वारा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय जिला सचिव देवेंद्र पचौरी जिला कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री का पुष्पहारों से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, देवेन्द्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, आकाश गुप्ता, विवेक शंकर,  उपाध्याय, परशुराम तिवारी, बीरेंद्र चंदेल ने चर्चा में बताया कि कर्मचारियों के मासिक वेतन से आवास किराया काट लिया जाता है लेकिन विभागीय अधिकारी आवासों की मरम्मत नहीं कराते है, जबकि शासन द्वारा पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है।

अटल उपाध्याय ने बताया कि राजस्व, वन, शिक्षा, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, आईटीआई विभाग के अनेक शासकीय आवासों का निर्धारित समय समाप्त हो चुका है, नियमानुसार इन्हें गिराकर नए आवास बनाए जाना चाहिए।

Related Articles

Latest News