Homeमध्य प्रदेशएमपी के लाइन कर्मियों को नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ सिखा...

एमपी के लाइन कर्मियों को नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ सिखा रहे आपदा प्रबंधन और क्षमता वृद्धि के गुर

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कंपनी क्षेत्र के कार्मिकों की क्षमता वृद्धि के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कंपनी के पोलोग्राउंड इंदौर स्थित सभागार में नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शिवपुरी की मदद से लाइन कार्मिकों की तीन दिन ट्रेनिंग का सत्र प्रारंभ हुआ।

इसमें बिजली आपूर्ति से जुड़ी जानकारी, तकनीकी कौशल, आपदा प्रबंधन और क्षमता वृद्धि की जानकारी खास तौर पर दी जा रही है। आपदा आने पर किस तरह कम समय में सुरक्षा के साथ कार्य किया जाए, इसकी जानकारी उदाहरण के साथ दी गई।

पहले दिन विषय विशेषज्ञ डॉ. सी. भट्टाचार्य , डॉ. पवन शर्मा, आरकेएस राठौर के साथ ही मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय ने भी प्रभावी विचार रखें एवं लाइन कार्मिकों को उपयोगी जानकारी देकर ट्रेनिंग की हर बातों को गंभीरता से लेने का आह्वान किया।

श्रीमती रीना चौधरी ने ट्रेनिंग के विभिन्न सत्रों की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। संचालन श्रीमती सपना दामेशा ने किया। समापन 12 मार्च को होगा।

Related Articles

Latest News