Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कार्मिकों की पहली लेदर बाल टी20 क्रिकेट स्पर्धा मंगलवार से

बिजली कार्मिकों की पहली लेदर बाल टी20 क्रिकेट स्पर्धा मंगलवार से

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह के आदेश एवं मुख्य़ महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पहली बार लेदर बाल टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार 19 से शुक्रवार 22 नवंबर तक काउंटी क्रिकेट क्लब मैदान केट रोड इंदौर पर होगी।

कंपनी के संयुक्त सचिव संजय मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार सुबह 9 बजे निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार एवं कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता के आतिथ्य में होगा। 

प्रतियोगिता में इंदौर और उज्जैन रीजन के साथ ही कार्पोरेट कार्यालय आदि की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन का समापन व पुरस्कार वितरण 22 नवंबर अपराह्न प्रबंध निदेशक के आतिथ्य में होगा।

Related Articles

Latest News