Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशपहली बार MP Transco के कनिष्ठ अभियंताओं का प्रांतीय समागम 22 मार्च...

पहली बार MP Transco के कनिष्ठ अभियंताओं का प्रांतीय समागम 22 मार्च को जबलपुर में

MP Transco: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रदेश में विभिन्न ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स एवं सबस्टेशनों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंताओं का एक दिवसीय प्रांतीय तकनीकी समागम जबलपुर में शनिवार 22 मार्च को आयोजित किया गया है।

कंपनी में पहली बार कनिष्ठ अभियंताओं के लिये आयोजित इस प्रदेश स्तर के समागम में करीब 350 कनिष्ठ अभियंता शामिल होंगे, जिसमें विशेष रूप से ज्ञान को साझा करने, सहयोग को बढ़ावा देनें, पेशेवर विकास, नेटवर्किंग को सुविधाजनक बनानें, नवीनतम प्रगति से अवगत कराने, कंपनी की वर्तमान में चल रही परियोजनाओं, भविष्य की योजनाओं आदि के संबंध में विचार विर्मश होगा।

तरंग ऑडोटोरियम रामपुर में आयोजित होने वाले इस समागम के दौरान कंपनी में क्रियान्वयन के तहत नवीन एवं भविष्य में उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का एक प्रेजेंटेशन भी दिया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ अभियंता कंपनी के कार्य से संबंधित मुद्दों पर उच्च प्रबंधन से वार्तालाप कर सकेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव हैं।

Related Articles

Latest News