Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएसएफआरआई जबलपुर के वन संरक्षक रविंद्र मणि त्रिपाठी बनाए गए कान्हा टाइगर...

एसएफआरआई जबलपुर के वन संरक्षक रविंद्र मणि त्रिपाठी बनाए गए कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक

मध्य प्रदेश सरकार ने कान्हा टाइगर रिजर्व के नए क्षेत्र संचालक की पदस्थापना कर दी है। मप्र राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के वन संरक्षक रविंद्र मणि त्रिपाठी को क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला पदस्थ किया गया है।

अक्टूबर 2024 से कान्हा की कमान उप संचालक पुनीत गोयल के पास थी। वर्ष के आखिरी दिन नए क्षेत्र संचालक की पदस्थापना के साथ ही चार अन्य आईएफएस अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अनुसंधान एवं विस्तार पीके सिंह को प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

वहीं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) अजय कुमार यादव को मप्र राज्य वन विकास निगम भोपाल से एपीसीसीएफ सतर्कता /शिकायत मुख्यालय भोपाल, डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता को वनमंडलाधिकारी कार्य आयोजना शहडोल से उप वन संरक्षक वन मुख्यालय और बृजेंद्र श्रीवास्तव को वनमंडलाधिकारी पूर्व छिंदवाड़ा सामान्य से वनमंडलाधिकारी कार्य आयोजना छतरपुर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Latest News